Translate

Weight Loss Tips In Hindi | वजन कम करने के तरीके हिंदी मै

 



Weight Loss Tips In Hindi| वजन कम करने के तरीके हिंदी मैं


स्वस्थ एवं खुशहाल रहना हर किसी की इच्छा होती है। जब दूसरोंं मै बदलाव देखते है तो यह इच्छा एक जिद मै  बदल जाती है। फिर जूनन पूरा करने के लिए फिट (Fit) होने के लिए हम चुनाव भी करने को मजबूर हो जाते है और चुनाव भी क्या! बहुत सारी दवाइयां, जिम (Gym) में पसीना बहाना, और तो और भूखे रहना भी शुरू कर देते है! पर क्या यह सही है? बहुत से आसान तरीके अपना कर भी हम खुद को सेहतमंद और प्रसन्न  रख सकते हैं। तो आइए जानते है क्या हैं वे आसान तरीके, चलिए जानकारी प्राप्त करते हैं हमारे इस (Weight loss tips in hindi) ब्लॉग में।

Weight Loss


Weight Management क्या है क्यो जरुरी है?


मोटापा या वजन अधिक होना आज के समय सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है। जिसका कारण आजकल का खानपान (eating habits), रहन सहन का तरीका ही इसका सबसे बड़ा कारण है।  मोटा शरीर न सिर्फ हमें दिनचर्या  में परेशानी दे रहा है, बल्कि डायबिटीज, हृदय रोग जैसी कई खतरनाक बीमारियों को भी आमंत्रण रहा है। इसलिए आसान जीवन के लिए वजन का प्रबंधन weight management बहुत आवश्यक है।


Weight loss वजन घटाना या weight management वजन प्रबंधक ,उतना ही आसान है, जितना कि हम रोजमर्रा की जिंदगी मै जाने अनजाने में गलतियां कर देते है। चाहे बात हो वजन बढ़ाने, या वजन घटाने या स्वस्थ जीवन शैली की, आपको किसी पराक्रम करने की आवश्यकता नहीं है। नियम सरल हैं, लगातार (consistency), समर्पण (determination), ध्यान से खाना, और सही वजन घटाने के तरीको का पालन करना इसका सही तरीका है। (weight loss tips).

वेट लॉस टिप्स - Weight Loss Tips in Hindi



 बहुत से सरल और सुरक्षित वजन घटाने  के उपाय है जो वेट लॉस करने में आपकी सदैव मदद करेंगे।


1.  भोजन करते समय ध्यान सिर्फ खाने पर हो


खाना खाते समय  मोबाइल या टीवी देखते हुए खाना खाने से आप ओवरईटिंग कर सकते है।इसलिए खाना खाते समय आपका पूरा ध्यान खाने पर होना चाहिए क्योंकि आपका दिमाग कहीं और लगे होने की वजह से आपको अह्सास ही  नहीं होता  की आपने कितना खा लिया है।इसलिए खाना खाते समय टी वी ,मोबाइल का इस्तेमाल न करे।


2. छोटी प्लेट या छोटे बर्तन में भोजन ले


समाज अध्ययनो के अनुसार अगर आप  छोटी थाली या प्लेट में खाना खाते है तो आप हमेशा कम खाएंगे। कियूकि बड़ी प्लेट को देखकर लोग उसमें भोजन ज्यादा परोस लेते है। इसलिए यदि आप सदैव छोटे बर्तन का इस्तेमाल खाना खाने लिए कीजिए। 


3.  अनिद्रा से बचे पर्याप्त नींद ले  


वजन कम करने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरुरी है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती तो भूख लगाने वाले हार्मोन में प्रतिदिन उतार चढ़ाव आते है। जो लोग कम नींद लेते है उन्हें पर्याप्त नींद लेने वालों की तुलना में वजन बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है।इसलिए अच्छी नींद ले।अनिद्रा से बचे।

4.अच्छी तरह चबाकर खाएं।   

हमेशा भोजन अच्छी तरह चबा चबाकर खाना चाहिए इससे दो लाभ  होगे पहलाआपका खाना भी अच्छे से पचेगा और दूसरा आपके दिमाग को संकेत मिलेगा की वह काफी देर से खाना खा रहा है जिससे की पेट भर गया होगा


5. सकारात्मक बदलाव करे


वजन कम करने के लिए सकारात्मक बदलाव करना जरुरी है। डाइटिंग करना सफल हो ये जरूरी नही असफल भी जाते है। क्योंकि एक समय बाद डाइटिंग से भी मोटापा बढ़ने लगता है। इसलिए डाइटिंग करने की बजाय पौषक तत्वों से भरपूर और स्वस्थ खाना खाये।


7. फ्रिज में रखे अनहेल्दी खान-पान की सामग्री हटाए:-


आपके फ्रिज में जो भी अधिक कैलोरी,फेट,या अस्वस्थ भोजन और पेय पदार्थ है उन्हें तत्काल  हटा दीजिये जैसे - आइसक्रीम, मिठाई या कोल्डड्रिंक इन सभी को रखने से आप किसी समय इसको खान पी लेते है इसलिए  इन्हे हटाने से अनहेल्दी खाने से बचेंगे।@=====


8. मेटाबॉलिक बीमारी


ऐसे रोग होते है जिनसे वजन बढ़ता है। उनमें से कुछ हैं - 1-इन्सुलिन रेसिस्टेन्स,2- डायबिटीज,3- हाइपोथायरायडिज्म,4- पी सी ओ डी तो आपको अच्छे चिकित्सक से अपना इलाज कराना चाहिए और चिकित्सक द्वारा दी गई मेडीसन का  नियमित सेवन करना चाहिए।कियूकि ये ऐसे रोग है जिनसे पीड़ित का वजन लगातार बढता रहता है।


9.  टेन्शन,तनाव से बचे


तनाव लेने से हमारे शरीर में कुछ विशेष प्रकार हार्मोन्स बनते है जिन  से अचानक वजन बढ़ाने में सहायक होते है। इसलिए तनाव मुक्त रहे और इसके लिए तनाव कम करने की मेडिटेशन भी डॉक्टर  की सलाह  से  ले सकते है।


10. खाने के लिए करे नीले रंग की प्लेट का चयन

 अध्ययनो से पता चलता है कि नीले रंगों की प्लेट में खाना खाने से कम खाने में आता है इसका कारण यह है कि हल्के रंगों की अपेक्षा चटक रंगो से मन जल्दी भर जाता है और फिर हमारा दिमाग उस रंग से अपने ध्यान को हटाना चाहता है। यह तरकीब  आपके काम आएगी।

11. शक्कर का सेवन बचना चाहिए 


 मोटापा बढ़ाने का सबसे मुख्य कारण हमारे भोजन मै शक्कर का होना होता है। बहुत से लोग इसका अधिक इस्तेमाल करते हैं। शक्कर वजन बढाने के साथ ही टाइप 2 मधुमेह और हृदय रोग जैसी रोग होने का कारण बनती है। वजन कम करने के लिए  चीनी में कमी कर दे।चीनी थोडा कम ही ठीक है।

12. कैलोरी मात्रा का हिसाब रखे


कम खाना या कैलोरी गिनना मोटापा कम करने में बहुत मददगार होता है।  अध्ययनों से पता चला है कि खाने की डायरी मेंटेन करने से या अपने भोजन की अगर फोटो ली जाएँ तो वजन कम करने में इससे बहुत सहायकता मिलती है। आप जो भी खाते है उसे डायरी में लिखे। इससे आपको कैलोरी गिनने में भी मदद मिलेगी


13. अपने पास हेल्दी फूड रखें


यदि आपको अधिक भूख लगती है तो हेल्दी भोजन को अपने पास रखना चाहिए। इससे आप अनहेल्दी खाने से बच जाएंगे। इसके लिए सबसे बेहतरीन है  गाजर, साबुत फल, दही, नट्स, उबले अंडे आदि रख सकते है।


14.  खाने का समय निर्धारित करे।


खाने का समय निश्चित कर ले और रात को देर से खाना नही खाये। अगर आप देर से खाना खा लेते है तो आपका भोजन सही से  नहीं पचेगा और खाने के बाद ही तुरंत सोने की वजह से भी वजन बढ़ने का खतरा अधिक रहता है।

वजन घटाने के लिए योग टिप्स हिंदी में - 2023 Yoga Tips for Weight Loss in Hindi


प्रतिदिन योग करना वजन को कम करने के अलावा कई तरह की बीमारियों से लड़ने में भी मददगार होता है।इससे हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ जाती है।और शरीर स्वस्थ रहता है।तो हम आपको कुछ योगासन की जानकारी इस ब्लॉग मै देते है।


पश्चिमोत्तानासन 


पश्चिमोत्तानासन योग का एक सरल आसन  है इसे आसानी से किया जा सकता है जो हमारे पूरे शरीर को पूरी तरह से सुरक्षित करने में मदद करता है। इस आसन को हम  सीधे और बैठकर दोनों प्रकार से कर सकते है।इस आसन के लिए, आप सबसे पहले  एक योग मैट पर बैठकर और अपने पैरों को आगे की ओर फैलाइये अब आप अपने हाथों को अपने सिर के पीछे ले जाएं और अपने शरीर को आगे की ओर झुकाएं। आपका उद्देश्य अपने सिर को अपने घुटनों तक ले जाना होता है। जब आप इस स्थिति में होंगे, तो आप अपने शरीर के आगे की ओर बढ़ते जाएं और अपने हाथों को अपनी जांघों से सीधा करें। अब आप अपने सिर को अपने शरीर के आगे की ओर ले जाने के लिए अपने बाएं हाथ को अपने दाएं पैर के पास ले जाएं। इस स्थिति में कुछ समय ठहरे और फिर धीरे धीरे से पहले वाली स्थिति में वापस आ जाएं।इस प्रकिया मै शरीर की कमर पर खिचाव पडता है जोकि वजन घटाने मै सहायक होता है।

सूर्य नमस्कार 

इस आसन के प्रयोग से शीघ्र ही वजन कम किया जा सकता है। १२ योग मुद्राओं का यह आसन संपूर्ण शरीर को तंदुरुस्त रखता है। इसका १० से १५ मिनट का अभ्यास आपके वजन को कम करने में  निश्चित  ही मददगार होगा।


त्रिकोणासन 

 दोनों पैरों को फैलाएं इस बाद हाथों को बाहर की ओर धीरे धीरे  खोले। अब सीधे हाथ को धीरे से नीचे की तरफ सीधे पैर की ओर लेकर आएं। जिसके बाद कमर को नीचे की ओर करते हुए नीचे देखे सीधी हथेली जमीन पर रखे और उल्टे हाथ को ऊपर की ओर ले जाये।यह दूसरी तरफ भी प्रक्रिया को दोहरा सकते है।इस प्रकार इस आसन का अभ्यास करना चाहिए। 


धनुरासन या धनुष मुद्रा 

 यह आसन पीठ और पेट की मांसपेशियां को मजबूती प्रदान करने मै सहयाक होता है। इस  आसन से  पीठ संबंधित बहुत सी समस्याओं को खत्म करता है।


बालासन 

 बालासन करने के लिए जमीन पर एड़ियों के बल बैठा जाता है अब हाथ को ऊपर की तरफ उठाये सांस बाहर छोड़े और माथा जमीन पर टेक दें। तीन मिनट तक इसी मुद्रा मै रहे।

सारांश 

मोटापे  को कभी भी अपने शरीर पर हावी ना होने दे। मोटापा हमारे शरीर में कई तरह के बीमारी पैदा कर सकता है। अपनी जीवनशैली को स्वस्थ बनाये  प्राणायम करके आप अपने शरीर को अधिक फुर्तीला,बेहद लचीला और स्वस्थ बना सकते है।इन सभी योग आसन का नियमित अभ्यास करने से आप अपना वजन घटाकर शानदार स्वस्थ शरीर के मालिक हो सकते है।उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा।हमारे इस ब्लॉग पर स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारियाँ प्रकाशित होती है।जिनका लाभ आप ले सकते है।कृप्या स्वास्थ्य के प्रति कभी लापरवाह न हो।चिकित्सक सलाह आवश्यकतानुसार लेते रहे।विशेषज्ञो की सलाह लेकर हमारे आर्टिकल मै बताए उपाय भी प्रयोग मै लाये जा सकते है।यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो हमसे हमेशा जुडे रहे।इसके लिए स्क्राइब कर ले।और शेयर भी अवश्य करे।आपका दिन शुभ हो।





0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें